भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से प्रयागराज पहुंचे सैकड़ों पत्रकार
अनुज अग्रवाल/आयुष श्रीवास्तव/गरिमा मिश्रा
प्रयागराज : भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन विश्वंभर कुमार सिंह “राजू” ने किया । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा गणेश जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ । कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं समाजसेवी श्री प्रखर श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अपने मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश निगम ने अपने संबोधन में कहा कि “BPSP पत्रकारों के लिए वह सशक्त मंच है, जहाँ से वे भारत को एक ‘विकसित भारत’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।” उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं, जिन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सकारात्मक रूप से निभानी चाहिए, और BPSP इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है।

पत्रकार का कर्तव्य केवल खबरे कवरेज करना तक सीमित न होकर हमें संगठन और पत्रकार के माध्यम से पूरे हिंदुस्तान भर में पत्रकारों को जोड़ना एवं एकता बनाकर उसकी मान सम्मान की रक्षा करनी है। हमें समाज की सेवा करते हुए पत्रकारों के सम्मान की रक्षा भी करनी है। श्याम नारायण दुबे ने यह भी कहा कि BPSP केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिशंकर सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव मस्तराम मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण दुबे, राष्ट्रीय सचिव सन्तोष मिश्रा, प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश अखिलेश निहोरा राकेश, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राजेश निगम, महिला जिला अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष प्रयागराज गीता सिंह, प्रयागराज जिलाध्यक्ष मो शकील खान, विलास गुप्ता, प्रमोद कुमार, रामरक्षा गुप्ता, सोनू जी, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, रुचि मिश्रा, अंश मिश्रा, आरती राकेश, अशोक मिश्रा, जितेन्द्र गुप्ता, अकिल खान, शेरू, चांद, अशोक निगम, अनिल तिवारी, गोरखपुर जिला अध्यक्ष मार्कण्डेय पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री संजय श्रीवास्तव, जिला प्रचार मंत्री अजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा,

कुलदीप सिंह, चंद, कुंदन श्रीवास्तव आमिर, अनवर, विलास गुप्ता अभिषेक गुप्ता, शिशिर गुप्ता अखिलेश श्रीवास्तव, शेर, दिलीप जायसवाल, आयुष श्रीवास्तव, एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति के साथ देश भर के 28 राज्यों से आए पत्रकार, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय महासचिव मस्तराम मिश्रा ने किया। अंत में भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।