Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में पत्रकारों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

प्रयागराज में पत्रकारों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

मो शकील खान

by Bst News 24

प्रयागराज में पत्रकारों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

प्रयागराज। प्रयागराज मीडिया क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन गुरूवार को किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राकेश पांडे बबुआ (अध्यक्ष, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन) विशिष्ट अतिथियों में सत्यम मिश्रा (एडीएम सिटी, प्रयागराज), अखिलेश शर्मा (सेक्रेटरी, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन) तथा केके द्विवेदी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हाई कोर्ट बार) सहित हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, अजीत कुमार सिंह सचिव, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष आदि ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। समारोह का संचालन मोहम्मद आमिर ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि राकेश पांडे बबुआ ने मीडिया कर्मियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से सदैव मीडिया क्लब के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे पूरी तत्परता से सहयोग प्रदान करेंगे।

एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा ने मीडिया क्लब की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह मंच प्रशासन, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। तीनों वर्ग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सामंजस्य बनाए रखने में आसानी होती है।

तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद सभी ने फूलों से होली खोली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, संदीप वालिया, अनिल त्रिपाठी, सतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, सचिव अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनवर खान, मोहम्मद आमिर, पवन देव, इमरान खान, प्रशांत शर्मा, श्यामू कुशवाहा, विलास गुप्ता, शकील खान, मोहित, दिलीप गुप्ता, ए.के. नय्यर, रितेश राय, आकाश गुप्ता, अजय कुशवाहा, जी.एन. वैश, अमर निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

BST NEWS 24 @ 2026 –  All Right Reserved. Designed and Developed by Web1Tech Team