Home प्रयागराज इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल प्रदान “सेवा का सच्चा उद्देश्य किसी के जीवन को आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई दिशा देना है।”

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल प्रदान “सेवा का सच्चा उद्देश्य किसी के जीवन को आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई दिशा देना है।”

मो शकील खान

by Bst News 24

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल प्रदान

“सेवा का सच्चा उद्देश्य किसी के जीवन को आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई दिशा देना है।”

ऑल इंडिया वूमेन्स क्लब एवं विकलांग केंद्र के तत्वावधान में 28 फरवरी को सायं 5:30 बजे राजश्री टंडन, बैंक रोड पर दिव्यांग जनों का सामूहिक विवाह समारोह गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 11 ट्राई साइकिल प्रदान की गईं, जिससे वे अपने जीवन एवं आजीविका को आत्मसम्मान एवं स्वावलंबन के साथ संचालित कर सकें।

इस सेवा कार्य की प्रेरणास्रोत PDC रचना अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा नूपुर कपूर, सचिव शालिनी अग्रवाल, संपादक आरती अग्रवाल, सीमा सिंघल, नेहा सहित क्लब की सम्मानित सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा।

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सेवा, समर्पण एवं सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

You may also like