ब्रेकिंग न्यूज़ |
रेणुकूट (सोनभद्र) : सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुर्धवा मोड़ के पास खाड़पाथर इलाके में सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की हॉस्पिटल में ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला होटल संचालक अपने पति के लिए टिफिन में दोपहर का खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान सीओ पिपरी हर्ष पांडेय की सरकारी गाड़ी साइड से आकर महिला को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला गम्भीर चोट आने के कारण हॉस्पिटल में इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया।
हादसे में सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सीओ पिपरी और उनके चालक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी एसडीएम निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है।
वहीं मृतका के पति का आरोप है कि गाड़ी ने लापरवाही से साइड में आकर उनकी पत्नी को टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन खाई में जा गिरा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट – कमलेश (मृतक महिला का पति )