रेणुकूट (सोनभद्र) : अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी नगर कमेटी रेणुकूट के तत्वाधान में क्षेत्रवा गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तथा नगर अध्यक्ष श्री रामाशंकर केसरी जी ने उनका सहयोग किया।

इस पावन अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री केसरी जी ने आजादी की लड़ाई में जवानों की दी गई कुर्बानियों पर प्रकाश डाला ध्वजारोहण समारोह की अध्यक्षता कर रहे डब्लू प्रसाद गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर अपना विचार साझा किया ।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की राष्ट्र की एकता अखंडता शांति सद्भावना और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित रहे श्री विनोद अग्रवाल जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर केसरी नगर अध्यक्ष व प्रसाद गुप्ता सुरेश कुमार केसरी गोविंद गुप्ता अनुज अग्रवाल लालकृष्ण केसरी सोनू सा निखिल गुप्ता राजा सिंह लाल किशोर केसरी राजू जायसवाल लल्लन गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।
