Home सोनभद्र जरूरतमंदों को सपा नेताओं ने बांटे कम्बल

जरूरतमंदों को सपा नेताओं ने बांटे कम्बल

by bstnews team

रेणुकूट (सोनभद्र) :  ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को मुर्धवा के खड़पाथर के बस्ती में कम्बल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रवि सिंह गौड के मौजूदगी में गरीब, मजदूर और असहाय लोगों के बीच जाकर उन्हें कम्बल वितरित किए।

इस दौरान करीब सैकड़ों जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल दिए गए। नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव आमजन के दुख-दर्द में साथ रही है और आगे भी सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। इस मौके पर हाजी मुनीर अहमद, रमेश वर्मा, सुशील गोंड, रमेश यादव, अमरेश यादव, प्रशान्त सिंह, परमेश्वर यादव, अमरनाथ यादव, अमरेंद्र सिंह, विनय यादव, वीरेंद्र यादव, पंचदेव यादव,  राकेश सिंह, घनश्याम यादव, राम मनोहर कनोजिया, गौतम पटेल, गोविंद गुप्ता, राजेश वर्मा, अरुणेश सिंह, अयूब खान, गुड्डू प्रधान, एकता यादव, सतेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र यादव नगर अध्यक्ष रेणुकूट ने किया।

You may also like