न्यायालय परिसर में वोल्टास वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन
-
By Admin
Published - 30 May 2025 21 views
सोनभद्र। जनपद न्यायालय, सोनभद्र के परिसर में शुक्रवार को न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के सामने भारतीय स्टेट बैंक, शाखा रॉबर्ट्सगंज, की ओर से न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्तागण व वादकारियों को पेयजल की सुविधा सी.एस.आर. के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु एक वोल्टास वाटर कूलर स्थापित किया गया।
उक्त कूलर का उद्घाटन पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अशोक कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, राजेन्द्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
उक्त उद्घाटन के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, शाखा-रॉबर्ट्सगंज के मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभश्रीवास्तव, शरद प्रभात श्रीवास्तव, फील्ड ऑफीसर एवं व्यवसाय विकास प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि एवं न्यायालय के कर्मचारीगण स्टेनो अरविन्द कुमार त्रिपाठी, कार्यालय स्टाफ राम कुमार शुक्ला, रमेश शर्मा, मनोज कुमार तथा अधिवक्तागण आर.पी. सिंह, आलोक वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिवक्तागण व कर्मचारीगण ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उक्त सुविधा उपलब्ध कराने पर काफी हर्ष व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र। पूर्व जिला अध्यक्ष अपना दल एस सत्यनारायणपटेल, आनन्द पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष युवा
-
सोनभद्र । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा डी बी ए सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह
-
सोनभद्र। राजस्वनिरिक्षक पद पर प्रोन्नति हुए लेखपाल बंधुओं को तहसील से अवमुक्त होने के बाद आज तहसील क
-
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि इस संगठन
-
सोनभद्र। विस्थापितों और विस्थापित नेताओं के खिलाफ एक साजिश कर तहत पुलिस और एन सी एल खड़िया कोयला परि
-
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबा