कम लागत से अधिक उत्पादन को किसान गोष्ठी में दी जानकारी
-
By Admin
Published - 12 June 2025 10 views
रामगढ़ (सोनभद्र)। विकास खण्ड चतरा में ग्राम पंचायत रामगढ़ ब्लॉक सभागार में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अक्ष्यक्ष चतरा योगेंद्र कुमार बिंद ने किया जिसमे कृषि विभाग के अधिकारी, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा कृषि एवं कृषकों के उत्थान के लिए जानकारी दी गई जिसमे मुख्य रूप कृषि विभाग पशुपाल विभाग उद्यान विभाग की समस्त योजनाओं के साथ साथ कृषकों की आय वृद्धि के लिए भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुदर्शन मौर्य मशरूम उत्पादन एवं सभी फसलों में लगने वाले कीड़े मकोड़ों एवं बीमारियों के निदान के लिए कृषकों को विस्तृत जानकारी दिए उसके बाद डा केशव गौतम द्वारा सब्जी में हो रही नई तकनीकी के बारे में विस्तृत जानकारी दिए कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वैज्ञानिक डॉ एम सिंह द्वारा धान्य फसलों एवं पशुपालन पर विस्तृत जानकारी दिए डा दीपक प्रजापति द्वारा मृदा स्वास्थ्य एवं जैविक खेती के बारे में बिस्तर से कृषकों को जानकारी दी गई कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह द्वारा कृषि विभाग से चलाई जा रही संपूर्ण योजना जैसे सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना बीज वितरण स्वाइल हेल्थ कार्ड कुसुम योजना प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बिस्तर से जानकारी दिए एवं उपस्थित कृषकों से आग्रह किया कि विभागीय योजनाओं का लाभ आप सभी ले। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग से अंकुर कुमार सिंह, अंशिमा सिंह के साथ प्रगतिशील राजबली सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, बसंत लाल, श्रीवास्तव महेंद्र प्रताप कार्यक्रम स्थल पर लगभग 200 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ग्राम में कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों को देख कृषकों में काफी उत्साह रहा कार्यक्रम के प्रति।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चूर्क मोड़ स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता की मौत
-
दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय नगर के मक्तब जब्बरिया में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर आलिजनाब रहीम बक्श
-
शक्तिनगर (सोनभद्र) : नकली सोना देने के आरोप में शक्तिनगर पुलिस ने सोनार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच मे
-
कोन (सोनभद्र) ; ओबरा तहसील क्षेत्र के कोन अन्तर्गत राजस्व ग्राम पंचायत कुड़वा टोला - तुमिया चौ
-
सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन में पर्यावरण बैंक की टीम