महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा क्षत्रिय समाज: विक्रमादित्य सिंह
-
By Admin
Published - 03 June 2025 15 views
सोनभद्र। मानव जाति के पुनः प्रादुर्भाव से ही जन कल्याण हेतु बनाई गई मनु स्मृति के काल खण्ड से क्षत्रिय सम्पूर्ण धरती पर जीवों की रक्षा हेतु कृत संकल्पित रहे और आज आधुनिक युग मे भी कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।
इतिहास साक्षी है जब कभी अखण्ड भारतभूमि पर संकट आया तब क्षत्रिय समाज ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की है। सतयुग में ईक्वांक्षु कुल में जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र से प्रारंभ होकर त्रेता युग मे श्रीकृष्ण, राजा भरत,भगवान बुद्ध, ललितादित्य नागवंशी, बप्पा रावल, मिहिरभोज, चंद्रगुप्त समुद्रगुप्त, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, दुर्गादास राठौड़, बन्दा बहादुर, क्षत्रपति शिवाजी महाराज,महाराज सुहेलदेव जैसे अनगिनत महापुरुषों की गौरव गाथा हमारे समाज समेत सम्पूर्ण मानव जाति के लिये सम्मान का विषय है। यदि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत सौपना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा और संयम का पाठ पढ़ाना पड़ेगा। यदि आज क्षत्रियो का इतिहास हटा दिया जाय तो भारत समेत आधी पृथ्वी का इतिहास शून्य हो जायेगा। उक्त विचार राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में आये वक्ताओं ने व्यक्त किया। सम्मेलन में मुख्य अथिति जशपुर के महाराज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जूदेव, कुँवरनी जया सिंह जूदेव, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, विशिष्ट अथिति एमएलसी विनीत सिंह रहे। सम्मेलन से पूर्व करणी सेना के सैंकड़ों सैनिकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए काफिला नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान स्थित सम्मेलन स्थल पर पहुंचा। सम्मेलन का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, महाराणा प्रताप व करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्व.सुखदेव सिंह गोगामणि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। इसके पश्चात करणी सेना की जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष का संयुक्त रूप से माल्यापर्ण करके स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति राकेश सिंह रघुवंशी ने क्षत्रियों के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा अब क्षत्रिय समाज राष्ट्र महापुरूषों का अपमान कदापि बर्दाश्त नही करेगा और ऐसा करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और कानूनी कार्यवाही भी कराने का कार्य करेगी। विशिष्ट अथिति एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार से किसी भी समाज के महापुरुष के अपमान पर राष्ट्रदोह का कानून बनाने की पुरजोर मांग की।सम्मेलन में केवटा राजपुर के हिमांशु सिंह, इन्द्रसेन सिंह,प्रवीण सिंह,मधुसूदन सिंह,सत्य प्रताप सिंह,सोनेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामनारायण सिंह चन्देल,प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह,रंजना सिंह,पुष्पा सिंह, डॉ गौरव सिंह मुन्ना, करणी सेना के मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह,अभिषेक सिंह "पिंकू",मनीष सिंह अंकुर सिंह कश्यप,रमेश सिंह समेत जिले के कोने कोने से क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता संतोष सिंह चन्देल व संचालन आनंद सिंह किया।
सम्बंधित खबरें
-
रेणुकूट (सोनभद्र) : ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट में 5 जून 2025 को संस्थान के कालोनी परिसर मे
-
दुद्धी (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द में आज गुरुवार को अल सुबह शादी समारोह से लौट रहे यु
-
सोनभद्र : आज दिनांक 03.06.2025 को स्थान कलेक्ट्रेट मोड लोढी, रावटसगंज पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा
-
कूट रचित दस्तावेज के तहत किसानों की जमीन कर रहे कब्जा आरोपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बुलंद की आवाजसोन
-
एनआरएलएम योजना अंतर्गत संचालित हुआ प्रेरणा बाजारस्वयं सहायता समूह निर्मित सामग्री के लगे स्टाल
-
सोनभद्र। 11 वर्षों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्य