केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपी रिहन्द में हुआ पौधारोपण
-
By Admin
Published - 05 June 2025 12 views
सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के परिवारीक आवासीय परिसर/परेड ग्राउंड के आस-पास एरिया में CISF बल सदस्यों द्वारा छायादार एवं फलदार लगभग 200 वृक्षों का किया गया पौधारोपण।यह वृक्षारोपण कार्यक्रम ईकाई प्रभारी लक्ष्मण विशाल होल्कर (उप कमांडेंट )के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
पर्यावरण दिवस पर ईकाई प्रभारी लक्ष्मण विशाल होल्कर ने बल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के अन्तर्गत जीव-जंतु, वनस्पति,वायु,जल ,प्रकाश,ताप, मिट्टी, नदी,पहाड़, आदि सभी अजैविक तथा जैविक घटकों का समावेश है।
इसमें वह सब कुछ समाविष्ट है,जो पुथ्वी पर आदुश्य एवं दुश्य रूप से विद्यमान है। पर्यावरण में एक और पानी, वायु तथा भुमि और मध्य अंत संबंध विद्यमान है और दूसरी और मानवीय प्राणी,अन्य जीवित प्राणी, पौधे सुक्ष्म जीवाणु एवं सम्पत्ति सम्मिलित हैं।
इसके साथ CISF ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के सहायक कमांडेंट/अग्नि - अलोक कुमार चौधरी ने बल सदस्यों को बताया कि आज किये गए वृक्षारोपण के वृक्षों को बचाने के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब बल सदस्य मिलकर प्रार्थना करते हैं। प्राकृति की दयालुता के लिए हरियाली को हर पेड़ को हम प्रेम करेंगे।
वायु को,जल,को हम धन्यवाद देते हैं। प्राकृति को बचाने की हम सब प्रतिज्ञा लेते हैं। हमेशा केऔसुब ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के द्वारा वृक्षारोपण के साथ समाजीक दायित्व में बढ़ चढ़ हिस्सा लेते आया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरक्षित/निरिक्षक- बिरबल सिंह,निरिक्षक/कार्य -यु,बी मिश्रा ,एवं बल सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र - यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र क
-
सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के परिवारीक आवासीय परिसर/परेड ग्राउंड के
-
सोनभद्र- गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर रॉबर्ट्सगंज स्थित गायत्री ज्ञान मन्दिर में गायत्री महायज्ञ एव
-
ओबरा (सोनभद्र) : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फ
-
चुर्क (सोनभद्र)। एक पेड़ मां के नाम के साथ पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर सा