विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़े हज़ारों किसान
-
By Admin
Published - 10 June 2025 24 views
सोनभद्र। जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में अवस्थित ग्राम मारकुंडी, केवटा एवं महुवाव कला में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ इन्दीवर प्रसाद, डॉ सूजन मजूमदार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजीव राव, डॉ अवधेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी मनीष पॉल, ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव, तकनीकी सहायक अजय, अनिल एवं इंद्रेश तिवारी ने बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी। किसानों से संवाद के दौरान किसानों द्वारा सिंचाई की सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी का अभाव जैसी समस्याओं का जिक्र किया गया। इस अवसर पर किसानों के खेत मे पशुओं की बीमारी, फसलों की नवीन किस्मों, फसल बीमा, भूमि संरक्षण, खेत तालाब की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित थे।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को डाला नगर पंचायत के युवा प्रवासियों द्वारा खेल की मैदान की मा
-
युवा मंच के उपाध्यक्ष आनद पटेल दयालु ने उठाई आवाजकैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री को लिख
-
सोनभद्र। कुसाही बढ़ौली पेयजल योजना सप्ताह भर से ठप होने से आक्रोशित कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस
-
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठ
-
11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमि