विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार- संजीव कुमार गोंड़
-
By Admin
Published - 11 June 2025 20 views
11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता- यही है नया भारत, यही है विश्व का मोदी पर विश्वास-संजीव कुमार गोंड़
सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किये हुए ऐतिहासिक कार्याे पर एक प्रदर्शनी भाजपा जिला कार्यालय पर लगायी गयी जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है।
मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है।
बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया उक्त बातें भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र पर प्रेसवार्ता के दौरान संजीव कुमार गोंड़ ने कहा- भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।
संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है।
आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा। मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को भरपूर करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है।
इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है। मोदी सरकार में 99 गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है, और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निर्मित किए गए हैं।
मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है। उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है।
देश के अन्नदाता ही भारत की ताकत हैं। 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक ₹1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33ः आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया।
10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ श्लखपति दीदीश् बनाने का लक्ष्य तय किया गया।
मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को ₹14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए ₹18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका राबर्ट्सगंज रुबी प्रसाद, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी जी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
शक्तिनगर (सोनभद्र) । भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बी.के.के.एम.एस.) शाखा खड़िया की एक महत्वपूर्ण बैठक
-
सोनभद्र। जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के आश्वासन के बाद भी कुशाही बढ़ौली पेयजलापूर्ति चालू न मिल
-
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर निकली रैली किया जागरूकउपरोक्त स्लोगन के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाल
-
रामगढ़ (सोनभद्र)। विकास खण्ड चतरा में ग्राम पंचायत रामगढ़ ब्लॉक सभागार में विकसित कृषि संकल्प
-
यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का 51 वा वार्षिक अधिवेशन संपन्नउत्तर प्रदेश सरकार के समा
-
सोनभद्र। श्री गुरु हरगोबिन्द सिंह का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व स्थानीय गुरुद्वारा में बड़े धूमधाम से मना