तरुण महिला केसरवानी क्लब ने दुर्गा पूजा और दीपावली पार्टी का किया अयोजनद्वारा
-
By Admin
Published - 01 November 2021 139 views
दुर्गा पूजा, दीपावाली पार्टी आयोजित।
चिन्ता पाण्डेय ब्यूरो चीफ
-स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ बंगाली सांस्कृति पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
-नृत्य, गीत, संगीत,खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
-केटी डांस एकेडमी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया नृत्य ।
रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र): नारी सशक्तिकरण, महिलाओं के चतुर्मुखी विकास एवं सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ावा देने के लिए तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार को दुर्गा पूजा एवं दीपावली पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा चालीसा पाठ एवं शंख ध्वनि से हुआ।
कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए क्लब की महामंत्री शालू केसरी ने कहा कि-वर्तमान समय में हमें अपने समाज की सभी नारियों को एकत्रित होकर समाज हित के लिए कार्य करना चाहिए और सभी नारियों को सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहिए और यह कार्य एकता से ही संभव है। हमारा क्लब इस क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य कर रहा है, संस्कृति साहित्य कला की जननी आदिकाल से स्त्रियों को माना जाता रहा है और तब से लेकर आज तक महिलाओं का इस पर वर्चस्व कायम है और आज भी आदिकालीन परिदृश्य दृष्टिगोचर होता है।
क्लब की अध्यक्ष श्वेता केसरी ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि-"महिलाएं ही समाज की रीढ़ हैं, वर्तमान समय में घर के देहरी के अंदर और बाहर अपने उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं, लेकिन सामाजिक कुरीतियों, रूढ़िवादी विचारधाराओं के कारण आज महिलाओं को शोषण का सामना करना पड़ रहा है, सभी को मिलकर समाज में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन के लिए आगे आना होगा तभी हमारे समाज का उत्थान होगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना साकार होगा।
क्लब की संगठन मंत्री-"प्रीति केसरी ने कार्यक्रम के आयोजन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-"इस कार्यक्रम से जहां एक ओर नृत्य, गीत, संगीत को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर क्लब की महिलाएं, युवतियां और छोटी बच्चियां इन कलाओं को सीखने के लिए प्रेरित होंगी। ऐसी योग्य महिलाओं को हमारा क्लब मंच प्रदान कर उनके हुनर को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में पूजा केसरी और किरन केसरी ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
बंगाली संस्कृति पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा केसरी द्वारा घुनची नृत्य से हुआ। तत्पश्चात केटी डांस एकेडमी छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा याशिका केसरी मुस्कान केसरी, यशवी केसरी, आनतवी केसरी, जया केसरी और मीठी केसरी ने अपने नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में श्वेता केसरी, शालू केसरी, शालिनी केसरी, पूजा केसरी श्रद्धा केसरी, रोजी केसरी शिल्पी केसरी, प्रियंका केसरी दिव्या केसरी श्रद्धा केसरी,पूजा केसरी द्वारा विविध प्रकार से भारतीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
तत्पश्चात खेल स्पर्धा का भी कार्यक्रम हुआ एवं इसमें उपस्थित सभी महिलाओं युवतियों एवं बच्चियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी अतिथियों कलाकारों ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
उपस्थित अतिथियों का आभार कोषाध्यक्ष बीना केसरी ने किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब की उपाध्यक्ष शालिनी केसरी ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र - यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र क
-
सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के परिवारीक आवासीय परिसर/परेड ग्राउंड के
-
सोनभद्र- गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर रॉबर्ट्सगंज स्थित गायत्री ज्ञान मन्दिर में गायत्री महायज्ञ एव
-
ओबरा (सोनभद्र) : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फ
-
चुर्क (सोनभद्र)। एक पेड़ मां के नाम के साथ पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर सा