संस्कार भारती के “बाल गोकुलम” में सजे 61 नन्हे-मुन्हे कृष्ण, रेणुकूट में बाल गोकुलम कार्यक्रम संपन्न

आयुष श्रीवास्तव / अनुज अग्रवाल / गरिमा मिश्रा

रेणुकूट/सोनभद्र, 27 सितंबर 2026। संस्कार भारती, सोनभद्र द्वारा हिण्डाल्को प्रेक्षागृह, रेणुकूट में रविवार को “श्रीकृष्ण रूप सज्जा – बाल गोकुलम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिण्डाल्को रेणुकूट परिवार के मुखिया श्री समीर नायक, स्मेल्टर प्लांट हेड श्री जयेश पवार, संस्कार भारती अध्यक्ष श्री आनंद सिंह, उपाध्यक्ष श्री अश्वनी मिश्रा तथा संयोजक श्री राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संस्था का ध्येय गीत श्री श्याम नारायण चौबे ने प्रस्तुत किया तथा परिचय श्रीमती शिप्रा उपाध्याय ने दिया।

सांस्कृतिक शुभारंभ श्रीमती गीता सिंह के निर्देशन में “गणेश पुष्पांजलि” नृत्य से हुआ। श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे 61 प्रतिभागियों ने मोर मुकुट, मुरली और माखन की मटकी के साथ मंच पर बाल लीलाएं प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीमती गीता मौर्या के निर्देशन में बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल में श्री राजेंद्र यादव, श्रीमती उमा मेनन व श्रीमती शिखा सिंह ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
वरिष्ठ वर्ग में – प्रथम: अधिषी सिंह, द्वितीय: ओशी कुशवाहा, तृतीय: अविक्षा पाठक
कनिष्ठ वर्ग में – प्रथम: इरा सिंह, द्वितीय: रिधि श्रेयांशी जेना, तृतीय: इवान त्रिपाठी विजयी रहे।

हिण्डाल्को प्रबंधन द्वारा सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री समीर नायक ने कहा – “बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार व भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना आवश्यक है।” विशिष्ट अतिथि श्री जयेश पवार ने कहा – “परिवार ही बच्चों की प्रथम पाठशाला है और संस्कारवान पीढ़ी ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।”

कार्यक्रम की सफलता के पीछे समर्पित भाव से कार्य करने वाले काशी प्रान्त मंत्री श्री हरीशंकर दुबे जी, अध्यक्ष श्री आनंद सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री अश्वनी मिश्रा जी , पूर्व महामंत्री श्री विपुल अग्रवाल जी, कार्यक्रम संयोजक श्री राजेंद्र सिंह शेखावत , श्री मनोज सिंह, श्री रविप्रकाश, श्री भुवन जोशी, श्री संजय कुंडिया, श्री संजय जायसवाल, श्री मनीष महेश्वरी, श्री बी. डी. प्रजापति, श्री दिनेश दत्त उपाध्याय, श्री राजीव सिंह, श्री शेष नाथ मालवीय, श्री जितेंद्र उपाध्याय, श्री संजीव सिंह ,श्री दिलीप दुबे तथा अन्य सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं की काफ़ी मात्रा मे उपस्थिति रही।

समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!