किशोरी मेला" कार्यक्रम का हुआ आयोजन दिए संदेश
-
By Admin
Published - 24 May 2025 10 views
सोनभद्र। शनिवार को खंड विकास पंचायत चोपन में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा किशोरी विकास समिति के द्वारा "किशोरी मेला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था के निर्देशक राजेश, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर, संस्था सदस्य ग्राम सदस्य, ग्राम प्रधान, स्टेट होल्डर प्रेमचंद गुप्ता, कम्युनिटी मोबिलाइर चंद्रशेखर, बीना रोशनी आशा, आंगनबाड़ी महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहे जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध लेखन रसोई गीत गायन इत्यादि हुई और पुरस्कार स्वरूप पेन कॉपी, बर्तन इत्यादि सामग्री वितरित किया गया।
राजेश ने कार्यक्रम में बताया कि किशोरी मेले युवा बालकों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। यें मेले किशोरियों को जीवन शिक्षा देकर उन्हें न केवल भावी जीवन के लिए परिपक्व बनाते हैं अपितु उनके उत्साह एवं आत्मविश्वास में वृद्धि कर उन्हें उच्च स्तरीय नेतृत्व करने के लिए भी तैयार करते हैं।
मुमताज ने किशोरी मेले में जानकारी पूर्ण गतिविधियां आयोजित कराया जिनमें पोषण संबंधी लाभों पर प्रदर्शन, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर जानकारी पूरा कार्यक्रम और जागरूकता फैलाने तथा महिला कल्याण को बढ़ावा देने के लिए महिला हेल्पलाइन संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल थी।
B.D.O. ने दवाओं को वितरण करते हुए बताया कि फिट रहने के लिए प्रेरित रहने की पांच तारीके निम्नलिखित हैं-
पहले अनावश्यक तनाव को दूर करें।
दूसरा बच्चों के साथ समय बिताना शुरू करें।
तीसरा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठाना शुरू करें।
चौथा नियमित रूप से व्यायाम करें।
पांचवा समय पर भोजन करें और भरपूर नींद प्राप्त करें।
बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर किशोरियों की समस्याओं से संबंधित समाधान पर चर्चा के लिए यहां एक मंच बनेगा। छात्राओं में किशोरी मंच सृजनात्मक अभिव्यक्ति का कौशल विकसित करेगी। छात्रों को व्यक्तित्व निर्माण व अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। किशोरी मंच छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करेगी व उनकी समझ बढ़ाने के लिए सही दिशा का एक ज्ञान दिया जाएगा।
चंद्रशेखर ने बताया कि सामाजिक स्वास्थ्य को दूसरों के साथ बातचीत करने और सार्थक संबंध बनाने की हमारी क्षमता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
यह इस बात से भी संबंधित है कि हम सामाजिक परिस्थितियों में कितने सहजता से ढल सकते हैं। सामाजिक संबंधों का हमारे मानसिक स्वास्थ्य,शारीरिक स्वास्थ्य और मृत्यु दर के जोखिम पर प्रभाव पड़ता है।
रोशनी ने बताया कि संतुलित आहार में सभी खाद्य समूह शामिल होते हैं। विभिन्न खाद्य पदार्थ आपके शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व देते हैं, जो कि आपके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक चीज हैं। बहुत सारे विभिन्न फल और सब्जियां खाना महत्वपूर्ण है।
अलग-अलग रंग के फलों और सब्जियों में भी अलग-अलग विटामिन और खनिज होते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
दुद्धी (सोनभद्र) । स्थानिक कोतवाली क्षेत्र के धनोरा गांव में शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने चोरी कर
-
सोनभद्र : पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर जी के 300 वीं जयन्ती के अवसर पर उनके प्रेरणादा
-
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं
-
सोनभद्र। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयन्ती के अवसर पर उनके प्रेरणा
-
अधिवक्ता अजय दुर्व्यवहार के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हो कठोर कारवाई - राकेश शरण मिश्र&nbs
-
सोनभद्र। शनिवार को खंड विकास पंचायत चोपन में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा किशोरी विकास समिति के द्व