बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है:डॉ राम आधार
-
By Admin
Published - 07 June 2025 21 views
सोनभद्र। संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे की अध्यक्षता में राबटर्सगंज के बौआर में सम्पन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कवादिनेटर डॉक्टर राम आधार जोसेफ मौजूद रहे ।
इस दौरान डॉक्टर राम आधार जोसेफ ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। मनरेगा में मजदूरों का मजदूरी बकाया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
दलितों पर अत्याचार चरम पर है। संगठन सृजन अभियान के तहत गाँव गाँव जाकर लोगो को जोड़ने का काम किया जाएगा।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे है। मंहगाई से महिलाओं से का घर चलाना मुश्किल है।
संघटन सृजन के तहत महिलाओं को जोड़कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य किया जायेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि नाथ उपाध्याय ने सरकार के नाकामियों को जन जन तक पहुचाया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में तेतरी देबी, जमीला खान, दुर्गावती, अनामिका,संजू देवी, पार्वती देवी, ममता देवी, संगीता देवी, मुन्नी देबी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
प्रोफेसर राहुल सिंह (अध्यक्ष) उत्तर प्रदेश वाणिज्य परिषदबाबतपुर (वाराणसी) : प्रधानमंत्री नरेंद
-
अपना दल एस मासिक बैठक में पदाधिकारीयो को दी गई जिम्मेदारी सोनभद्र । जिले की मासिक बैठक जिला कार
-
सोनभद्र। संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस की
-
सोनभद्र। विकास खण्ड चतरा में ग्राम पंचायत विरधी, संडी, सिंदूआरी, मगरहथा, संडा, नरोखर, पिथौरी, अईलकर,
-
सोनभद्र - यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र क
-
सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपी रिहन्द के परिवारीक आवासीय परिसर/परेड ग्राउंड के