प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर रेणुकूट में कीर्तन एवं हवन का आयोजन

रेणुकूट (सोनभद्र) : भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी रेणुकूट मंडल द्वारा विशेष कीर्तन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भगवान से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प शीघ्र साकार हो तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिराम छवि शाह जी ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल जी उपस्थित रहे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शारदा खरवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री चांद प्रकाश जैन, राकेश पाण्डेय जी, सुनील दुबे, सुनील केशरी, सूरज सिंह, मनोज त्रिपाठी, प्रदीप सिंह रानू , आशीष मिश्रा, रामभगत जी, शक्ति केंद्र पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके नेतृत्व में राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!