लायंस क्लब और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में काकोरी उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

रेनुकुट (सोनभद्र) वन विभाग के काकोरी उद्यान में लायंस क्लब ऑफ रेनुकुट और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन गोपाल सिंह ने की। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य लायन सुनील दुबे, सुनील अग्रवाल , विष्णु मोदी, उत्तम जायसवाल,पंकज पटेल, नीतीश जी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के अनेक अधिकारीगण अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

कार्यक्रम के दौरान उद्यान परिसर में लगभग 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन गोपाल सिंह ने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। वन विभाग के अधिकारियों ने लायंस क्लब के इस सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!