पिपरी (सोनभद्र) : अनुभवों और सम्मान की मिसाल बने सुरेश चन्द्र बुनकर जी का 60वां जन्मदिन समारोह आज बड़े उत्साह और पारिवारिक माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम स्थल को फूलों, झालरों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। बैनर पर लिखा संदेश “साठ बसंत देख लिये, अभी तो शुरुआत है. अनुभवों की रोशनी से जिंदगी महकती है” ने पूरे समारोह को खास अर्थ दिया।
सफेद कुर्ता और राजस्थानी पगड़ी में सजे सुरेश चन्द्र बुनकर जी के 60 वर्षों के जीवन सफर को परिवार और मित्रों ने याद किया। समारोह में बुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर परिवार की ओर से गोपाल लाल बुनकर – सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, गिरधारी लाल बुनकर – सेवानिवृत्त जेटीओ, मंजू-राजपाल सिंह – सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक, शंकर लाल सरावता, शिव दयाल बंगाली एवं समस्त बुनकर परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया और सुरेश जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सुरेश चन्द्र बुनकर जी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके समाज व परिवार में दिए गए योगदान की सराहना की।
समारोह में संगीत, भोजन और स्नेह के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया गया।
