रिहंद डैम का तीन फाटक खुला।

पिपरी (सोनभद्र) : उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र अंतर्गत पिपरी में स्थित रिहंद बांध का जलस्तर 872 फ़ीट होने के उपरांत सोमवार 1सितंबर दोपहर लगभग 1 बजे दो फाटक गेट नंबर 7 और 8 को पूरे क्षमता के साथ खोला गया ।
इंफलो ज्यादा होने के कारण 2 फाटक खुलने के उपरांत 18000 क्यूसेक पानी फाटक व टरबाइन से डिस्चार्ज किया जा रहा है ।इनफ्लो लगातार आने के कारण और भी फाटक खुलने की संभावना है।


यह जानकारी इरीगेशन के अधिशासी अभियंता रजेश शर्मा ने क्राइम जासूस से बात करते हुए दिया ।
रिहन्द बाँध के गेटों से निस्तारित समस्त जल, ओबरा बाँध से होते हुए सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण रिहन्द बाँध के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रिहंद बांध के अधिकारियों द्वारा डाउनस्ट्रीम में गाँव मे रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा विगत कई दिनों से अलर्ट जारी किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!