हिण्डाल्को के पूर्व वरिष्ठ मजदूर नेता कर्मराज सिंह का निधन, शोक की लहर

रेणुकूट (सोनभद्र) : हिण्डाल्को कारखाने के पूर्व वरिष्ठ मजदूर नेता आदरणीय श्री कर्मराज सिंह जी का आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उन्होंने कुछ देर पहले हिन्डाल्को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अंतिम सांस ली।

श्री सिंह अपने सेवाकाल के दौरान मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव अग्रणी पंक्ति में रहे। वे मजदूर वर्ग में अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात वे अपने पुत्रों के साथ यहीं निवास कर रहे थे।

उनके निधन से हिन्डाल्को परिवार एवं मजदूर वर्ग में शोक की लहर है। उनका जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!