एस.आर.पी. कॉलेज फतेहपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस


आज एस.आर.पी. कॉलेज, फतेहपुर के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण कुमार ने की।
अपने संबोधन में लक्ष्मण कुमार ने भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उनके जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना देश के सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत डॉ. रमाशंकर ने किया। मंच संचालन मोहित कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया।


मौके पर शिक्षकगण बबीता कुमारी, अर्चना सिन्हा, हरिशंकर, अजीत कुमार, सुधीर कुमार, रश्मि प्रभा, शशि कुमार, मोहित कुमार, ढोलन कुमार, प्रेम सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!