इन्दौर: इन्दौर आश्रम परिसर में गत 21 सितंबर 2026 (सोमवार) को संस्था का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अनुष्ठानों और आयोजनों की श्रृंखला में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

प्रातः 10 बजे श्री राजेश निगम एवं श्री मदन मोहन अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर मुख्य पर्व का शुभारंभ किया। इसके पश्चात आश्रम परिसर में विशेष पूजन, भव्य आरती और ‘सफल योनि’ का पाठ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान का लाभ लिया। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता के उपरांत सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

इन गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस पवित्र और सफल अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अवधूत, अमरदीप मौर्य, मंजू, मधु, गुरु गोपाल, प्रकाश पृथ्वी, लोखंडे, अनुपम श्रीवास्तव, राहुल निगम, श्रीमती रंजना निगम, श्रीमती रेनू, श्रीमती तृप्ति, कल्याणी मिश्रा और दक्षेश सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे।

विशेष सहयोग के प्रति आभार
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के सफल संचालन और व्यवस्था में श्री राधेश्याम पटेल, श्रीमती संचिता पटेल, श्री सुभाष पटेल एवं उनके समस्त परिवार तथा ग्रामवासियों का विशेष सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। समिति की ओर से इस पुण्य अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई।
कार्यक्रम का समापन “!! जय माँ गुरू !!” और “!! जय माँ सर्वेश्वरी !!” के जयकारों के साथ हुआ। इस सफल आयोजन की जानकारी भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मध्य प्रदेश प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित निगम, इंदौर द्वारा दी गई।
