निरंजन श्रीवास्तव / आयुष श्रीवास्तव
वाराणसी / सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये गये विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा अपना नामांकन दिनांक 6 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को दाखिल करेंगे।
जानकारी के अनुसार नामांकन जुलूस प्रातः सिगरा स्थित भारत माता मंदिर (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बगल में) से प्रारम्भ होकर वाराणसी मंडलायुक्त कार्यालय/कचहरी तक जायेगा।

श्री सिन्हा ने बताया कि यह केवल उनका नामांकन नहीं, बल्कि वाराणसी खंड के स्नातकों, नौजवानों, शिक्षकों, कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों, बुनकरों एवं आम जनमानस के हक और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने सभी साथियों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं सम्मानित स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
