"सम्पूर्ण समाधान दिवस"पर डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
-
By Admin
Published - 17 May 2025 18 views
शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
"सम्पूर्ण समाधान दिवस" पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
सोनभद्र। "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह सीओ रणधीर मिश्रा द्वारा तहसील सदर पर व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी (न्यू कालोनी) में हो रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्
-
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की प्रेसवार्ता शनिवार को सवेरा होटल के हाल में आयोजित की ग
-
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने जनसुनवाई किया।
-
इतिहास में भारतीय सेना का शौर्य-पराक्रम मोदी की कायरता दोनों होगे दर्ज ।राष्ट्रपति ट्रम्प की ओ
-
शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। "सम्पूर्ण समाधा
-
चिन्ता पाण्डेय सोनभद्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश शासन में मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विक