रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती वर्ष 21 से 31 तक मनाया जाएगा
-
By Admin
Published - 17 May 2025 35 views
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की प्रेसवार्ता शनिवार को सवेरा होटल के हाल में आयोजित की गयी है, प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने बताया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती वर्ष है।
उनका जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में इनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोधार कराया।
प्रचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था, आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने 21 से 31 मई 2025 तक देश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती मनाने का निर्णय लिया है।
जिस क्रम में जनपद सोनभद्र 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मनाया जाएगा जिसमें जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जिला प्रभारी अनिल सिंह नरेंद्र कुशवाहा अजीत रावत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, अनूप तिवारी बृजेश श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी (न्यू कालोनी) में हो रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्
-
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की प्रेसवार्ता शनिवार को सवेरा होटल के हाल में आयोजित की ग
-
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने जनसुनवाई किया।
-
इतिहास में भारतीय सेना का शौर्य-पराक्रम मोदी की कायरता दोनों होगे दर्ज ।राष्ट्रपति ट्रम्प की ओ
-
शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। "सम्पूर्ण समाधा
-
चिन्ता पाण्डेय सोनभद्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश शासन में मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विक