लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही
-
By Admin
Published - 17 May 2025 27 views
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, सीओ पिपरी अमित सिंह, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।
शिकायकर्ता सुमित सोनी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि दुद्धी ब्लॉक में व्याप्त भ्रस्टाचार हो रहा है। इसकी शिकायत पिछले बार भी किया लेकिन फर्जी रिपोर्ट लगाया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी (न्यू कालोनी) में हो रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्
-
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की प्रेसवार्ता शनिवार को सवेरा होटल के हाल में आयोजित की ग
-
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने जनसुनवाई किया।
-
इतिहास में भारतीय सेना का शौर्य-पराक्रम मोदी की कायरता दोनों होगे दर्ज ।राष्ट्रपति ट्रम्प की ओ
-
शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। "सम्पूर्ण समाधा
-
चिन्ता पाण्डेय सोनभद्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश शासन में मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विक