आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार मीणा ने चेकिंग के दौरान पकड़ा फर्जी दरोगा

शकील अहमद ब्यूरो चीफ

प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ ने एक फर्जी उप निरीक्षक को पकड़ा है। दिव्यांशु कुमार नामक युवक ने आरपीएफ की वर्दी पहनकर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की और लोगों को खुद को आरपीएफ दरोगा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वर्दी, जूते, मोजे, ₹650 नगद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ जीआरपी प्रयागराज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!