सूरज ओझा बने उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि मण्डल के रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष

रेणुकूट (सोनभद्र) । उ०प्र०उध्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उर्जाचंल के जिलाध्यक्ष सुशील गोयल ने रेणुकूट निवासी सुरज ओझा जी को व्यापार मण्डल अध्यक्ष बनाया जिससे उर्जाचंल में इस समाचार से खुशी की लहर दौड़ गई, रेणुकूट के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। सुरज ओझा जी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। शीघ्र अपने कमेटी की घोषणा करेंगे। सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग व प्रदेश मंत्री विमल अग्रवाल ने सुरज ओझा जी की मंगल कामना की।

इस दौरान सूरज ओझा जी ने कहा कि जल्द से जल्द नगर में समस्त पदाधिकारियों का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे और व्यापारीयों का विश्वास हासिल कसेंगे,। साथ साथ ऑनलाइन शॉपिंग का पुरजोर विरोध कर व्यापारी भाइयों को उसका लाभ दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!