करौदीकला (सुल्तानपुर) : अफवाह फैलने से हरीपुर स्थित बी आर एस से पेट्रोल पम्प पर आज सुबह से हालात गंभीर हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के लिए इतनी लंबी कतारें लगी हैं कि सड़क तक जाम जैसी स्थिति बन गई है।

घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को तेल नहीं मिल रहा, जिससे गुस्सा और बेबसी साफ दिख रही है। कई वाहन चालक झगड़े-बहस पर उतारू हो गए हैं, माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो चुका है।

आम जनता परेशान है, रोजमर्रा के काम ठप पड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग अब तक स्थिति संभालने में नाकाम दिख रहे हैं। अगर तुरंत व्यवस्था नहीं सुधरी, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
