वसंतोत्सव होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

ओबरा (सोनभद्र) : पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को आयोजित वसंतोत्सव होली मिलन समारोह ने सामुदायिकता और समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में फूलों की पंखुड़ियों के साथ होली खेली गई, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर प्रेम, अपनत्व और भाईचारे का रंग छा गया।

ओबरा स्थित चित्रगुप्त पैलेस इस भव्य आयोजन का साक्षी बना, जहां होली गीतों, संगीत की मधुर लहरियों और जलपान के बीच लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। कार्यक्रम ने पारंपरिक होली की असली भावना – निर्भयता, उल्लास और सामाजिक एकता को जीवंत कर दिया।

oplus_136314915

समारोह का आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता की अगुवाई में किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संपादक मणिशंकर सिन्हा, डॉ. ए. के. गुप्ता, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य, थाना अध्यक्ष सच्चिदानंद राय और क्राइम इंस्पेक्टर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

सभी अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।

oplus_136314883

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। संचालन प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द और संगठन की एकजुटता को और मजबूत किया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। संचालन प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द और संगठन की एकजुटता को और मजबूत किया।

Oplus_16908288

होली मिलन मंच से आंचलिक कार्यकारिणी की घोषणाः

वसंतोत्सव होली मिलन समारोह के दौरान पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने संगठन विस्तार के तहत नई आंचलिक कार्यकारिणी की घोषणा की।

Oplus_16908288

जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने ओबरा, डाला, दुद्धी और रेणुकूट इकाइयों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपीं। ओबरा नगर अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार ‘हलचल’, डाला से अर्जुन सिंह, दुद्धी से जितेंद्र अग्रहरी और रेणुकूट से राकेश सोनी को दायित्व दिया गया।

Oplus_16908288

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!