केन्द्रीय कारागार वाराणसी में बंदियों के बीच तौलिया वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

*केन्द्रीय कारागार वाराणसी में बंदियों के बीच तौलिया वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*विमलेश कुमार त्रिपाठी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश लखनऊ ! वाराणसी केन्द्रीय कारागार लखनऊ । वाराणसी, शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा केन्द्रीय कारागार वाराणसी में बंदियों को जागरूक किया गया। उनको नशे से दूर रहने की बात बताई गई। इसके साथ ही जिन बंदियों से मिलने कोई नहीं आता उन बन्दियों में वस्त्र वितरण किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री राधा कृष्ण मिश्र व शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक संचालिका श्रीमती ईशा त्रिपाठी जी के सहयोग से यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कारागार प्रशासन ऐसे सामाजिक और स्वास्थ्यपरक कार्यक्रमों को बंदियों के सुधार, पुनर्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानता है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को राहत देना और विशेष रूप से महिला बंदियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट ने इसके माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह किया।शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट पहले भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य सहायता, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। ट्रस्ट कि कोषाध्यक्ष श्री मती मालती त्रिपाठी ने भविष्य में भी समाजहित में सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!