वाहन चेकिंग के दौरान 240 लीटर बीयर के साथ अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ा गया

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 हजार की अवैध बीयर बरामद, तस्कर गिरफ्तार

दुद्धी (सोनभद्र) । जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 23 अप्रैल 2026 को म्योरपुर रोड तहसील तिराहा स्थित सब्जी मंडी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (संख्या AS 04 AE 0266) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार में लोड 20 पेटियों में कुल 480 कैन (लगभग 240 लीटर) किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह अवैध रूप से बीयर की तस्करी करते पाया गया, जिसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल साहनी पुत्र विनय साहनी, निवासी बाजितपुर थाना बैरिया, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-117/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी का विवरण:
20 पेटियों में 480 कैन अवैध किंगफिशर बीयर (कुल 240 लीटर)
कुल अनुमानित कीमत: ₹80,000
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी
हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी
हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव, थाना दुद्धी
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!