गौतम खट्टर की गिरफ्तारी की अखण्ड आर्यावर्त महासभा ने की निन्दा


जल्द रिहाई न होने पर गोवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा संगठन


लखनऊ। सेंट फ्रांसिस जेवियर के कृत्यों के बारें में अपनी बात करने वाले आर्यसमाजी और सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर की गिरफ्तारी पर अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदण्डी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने गोवा सरकार की कड़ी निन्दा करते हुये तत्काल रिहा करने की मांग की।

श्री त्रिवेदी ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि खट्टर की जल्द रिहाई न हुयी तो गोवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिये बाध्य होंगे।

मालूम हो कि खट्टर ने गोवा में धार्मिक गुरु स्वामी ब्रह्मेशानंद, गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो और भाजपा विधायकों संकल्प अमोनकर और दाजी (कृष्ण) सालकर की उपस्थिति में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंट फ्रांसिस जेवियर की क्रूरता का जिक्र किया था,

जिसके बाद इसाई समुदायों के विरोध के बाद गोवा सरकार ने एफआईआर दर्ज कल हिमाचल से गौतम खट्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि हिन्दु बाहुल्य भारत में सनातन धर्म पर हमला करने और हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराने वालों के बारे में बोलना अब अपराध हो गया है।

जबकि सनातन धर्म को लेकर देश में मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया जाता है।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने सेंट फ्रांसिस जेवियर के बारे सच्चाई सामने रखने पर गौतम खट्टर की गिरफ्तारी साफ संकेत देती है कि गैर सनातनी भले ही किसी भी राजनैतिक दल, शासन-सत्ता में हो, वह जरूरत पड़ने पर अपने धर्म के लोगों के प्रति सहानुभूति रखकर ही कार्य करेंगे भले ही उसने क्रूरता क्यों न की हो।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह से सनातन धर्म की रक्षा के लिये हिन्दुओं को जगाने का काम करने वाले खट्टर जैसे लोगों पर हो रही काररवाई साफ बताती है कि आने वाले समय में हिन्दू समाज कोई आवाज नहीं उठा सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!