रेणुकूट (सोनभद्र) : शहर के शिवपार्क, चाचा कालोनी में बुधवार को अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के बैनर तले दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथियों ने अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी की एकता और राजनीतिक भागीदारी पर बल देते हुए कहां कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठित प्रयास की जरूरत बताई।

मुख्य अतिथि रमा शंकर केशरी ने भामाशाह को भारतीय इतिहास का गौरव बताते हुए कहा कि वे न सिर्फ एक दानवीर थे, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित योद्धा भी थे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की 56 उपजातियां अगर संगठित हो जाएं तो राजनीतिक परिदृश्य बदल सकता है।
उन्होंने समाज के कुछ लोगों पर विभाजनकारी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी।

डब्लू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप को 12 वर्षों तक युद्ध चलाने में सक्षम बनाया। उन्होंने कहा कि आज भी वैश्य समाज की 22% आबादी है लेकिन प्रतिनिधित्व बहुत कम है, जिसका कारण आपसी बिखराव है।
उन्होंने आह्वान किया कि एकजुट होकर ही सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने भी वैश्य समाज को संगठित होकर आगे आने की बात कही।

रमा शंकर केशरी उर्फ पताली ने कहा कि आज बड़े हर्ष और उल्लास के साथ 29 अप्रैल 2026 को भामाशाह जी की जयंती अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के तत्वाधान में तत्वाधान में मनाया गया जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।
उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए पार्टी के लोगों को धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम में ही बताया कि आदित्य इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में हमारे बड़े भाई और अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के पदाधिकारी अनुज अग्रवाल जी की पुत्री सौम्या बंसल जी हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है आज हम सभी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के पदाधिकारी ने सौम्या बंसल जी को सम्मानित भी किया और आगे इंटर में प्रथम स्थान लाने के लिए उनको हम लोग आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके उज्जवल भविष्य की हम सभी लोगों ने कामना किया बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में रेणुकूट व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, रमाशंकर केशरी उर्फ पताली, डब्लू प्रसाद गुप्ता, अनुज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लल्लन प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता सहित पार्टी के कई लोग उपस्थित रहे।
