मई दिवस पर मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

अशोक मिश्रा संवाददाता

हरीपुर (सुल्तानपुर) : स्थानीय ग्राम पंचायत क्षेत्र के हरीपुर पौधशाला के परिसर में”अंतर्राष्ट्रीय-श्रमिक-दिवस” के अवसर पर वन विभाग और सी एच सी के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आए हुए लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा किया गया और साथ में दवाओं का भी वितरण किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ वर्मा ने इस शिविर में आए हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार की लाभकारी योजनाओं तथा इस भीषण गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध नवीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने हेतु लोगों को प्रेरित किया। रेंजर विनय कुमार श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और ऐसे ही ईमानदारी , निष्ठा से काम करने का आवाहन किया । इस अवसर पर फॉरेस्ट संतोष कुमार तिवारी, बीट गार्ड प्रवीण आनंद, भूपेंद्र मिश्रा,अजय वर्मा, समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!