मजदूर दिवस पर मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के हुंडई मोटर्स के परिसर में”अंतर्राष्ट्रीय-श्रमिक-दिवस” के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पिपरी, सोनभद्र, द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आए हुए महिला एवं पुरुष बीमांकितों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग इस चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा किया गया और साथ में दवाओं का भी वितरण किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने इस शिविर में आए हुए बीमांकितों को जागरूक करने के उद्देश्य से ईएसआई की लाभकारी योजनाओं तथा इस भीषण गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलानंद मिश्रा द्वारा हुंडई मोटर्स के कर्मचारियों से संवाद करते हुए चिकित्सालय में उपलब्ध नवीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने हेतु उनको प्रेरित किया। इस अवसर पर मैनेजर फारुख अहमद, अखिलेश राव, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, नीरज पाण्डेय समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!