पुलिस चौकी में व्यापारियों की बैठक, थाना अध्यक्ष ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अनुज अग्रवाल

रेणुकूट, 06 जून 2026: आज स्थानीय पुलिस चौकी में थाना अध्यक्ष महोदय राजेश जी चौबे की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और नशा मुक्ति अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित करना था।

बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी व्यापारी किसी तरह के उत्पीड़न, वसूली या धमकी का शिकार हो रहा है, तो वह बिना डर के थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर शिकायत पर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

नशे के खिलाफ चलाएं अभियान
थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों से समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों और बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। “आप अपने मुहल्ले, दुकान और बाजार से नशे के खिलाफ मुहिम चलाएं, पुलिस हर कदम पर आपके साथ है,” उन्होंने कहा।

व्यापारियों ने रखी समस्याएं
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव थाना अध्यक्ष के सामने रखे। थाना अध्यक्ष महोदय ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि व्यापारी समुदाय की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार करें, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है।

Oplus_16908288

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। व्यापारियों ने पुलिस के इस पहल की सराहना की और सहयोग का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!