पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिहार में तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद।


45 पेटी किंगफिशर बीयर के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
➤ तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद।

पिपरी (सोनभद्र) : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 22.06.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम रनटोला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुर्धवा तिराहे से रनटोला मार्ग पर एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, जिसमें अवैध सामग्री लदी हुई है तथा वाहन चालक कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं वाहन की तलाशी के दौरान स्कार्पियो वाहन संख्या JH06G3317 से 45 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद हुई। जांच में कुल 1079 केन बीयर (500 एमएल प्रति केन) अर्थात कुल 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।

कृत कार्यवाही– बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्त धर्मपाल कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र से बीयर लेकर बिहार जा रहा था। बिहार राज्य में शराब बंदी लागू होने के कारण वह अवैध रूप से बीयर की बिक्री कर अधिक लाभ अर्जित करता था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद बीयर के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध प्रपत्र अथवा लाइसेंस उसके पास उपलब्ध नहीं था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
धर्मपाल कुमार पुत्र श्री कृष्णा पासवान, निवासी कोरी बलिया, थाना दिनारा, जनपद रोहतास (बिहार), उम्र लगभग 24 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

  1. 45 पेटी में कुल 539.5 लीटर किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर।
  2. एक अदद महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन संख्या JH06G3317।
  3. एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
  2. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
  3. उ0नि0 रविशंकर पाठक थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
  4. हे0का0 शिवबदन राम थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
  5. हे0का0 शंकरलाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
  6. हे0का0 शेषनाथ पाण्डेय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!