प्रभात फेरी एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आयुष श्रीवास्तव /गरिमा मिश्रा / अनुज अग्रवाल

रेनुकूट, 15 अगस्त 2026:
सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल, रेनुकूट में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Oplus_16908288

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य एवं सामाजिक संदेश से जुड़े नाट्य प्रस्तुतिकरण सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-नाटिकाओं एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

Oplus_16908288

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर नगरवासियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

Oplus_16908288

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सच्ची देशभक्ति राष्ट्र के प्रति सम्मान के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने में है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।

Oplus_16908288

समापन

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री आशीष सिंह एवं स्कूल मैनेजर श्री मुकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही,

‘युवा शक्ति’ की सक्रिय भागीदारी ने पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के समग्र संचालन में श्री सचिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में सम्पूर्ण St.A.B.R. परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!