अनुज अग्रवाल / आयुष श्रीवास्तव
रेणुकूट (सोनभद्र) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी, जिला कार्यकारिणी सोनभद्र द्वारा पार्टी कार्यालय, नज़दीक आदित्य कन्फेक्शनरी पर भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रभक्तिपूर्ण माहौल के बीच मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए देश की प्रगति और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में मिठाइयां वितरित की गईं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
