स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न
उत्सव ट्रस्ट, कन्हैया ट्रेडर्स व लायन्स क्लब अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
कुल 19 रजिस्ट्रेशन में 15 लोगों ने किया स्वैक्षिक रक्तदान
18 वर्षीय शौर्य ने अपना प्रथम रक्तदान कर देश और देशवासियों की सेवा का लिया प्रण।
भारी बारिश भी लोगों के स्वैक्षिक रक्तदान के जज्बे को न कर सकी कम।
सोनभद्र : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दिनांक 14 अगस्त 2026 समय 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक दिन शुक्रवार को उत्सव ट्रस्ट, कन्हैया ट्रेडर्स एवं लायन्स क्लब अनपरा के संयुक तत्वावधान में कन्हैया ट्रेडर्स अनपरा बाजार, अनपरा, सोनभद्र के परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 15 रक्तदानियों ने स्वैक्षिक रक्तदान कर माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले आजादी के अमर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारी बारिश भी लोगों के स्वैक्षिक रक्तदान के जज्बे को कम न कर सकी। पहली बार रक्तदान करने वालों में शौर्य, आशीष कुमार वर्मा, सोनी गुप्ता के साथ ही अजय कुमार गोयल, शालिनी, शशि चंद्रा, विमलेश गुप्ता, शुभम, कैफ, आयुष जायसवाल, ऋषभ सिंह, रामानुज, विजय कुमार, मनोज यादव व उत्कर्ष अग्रवाल रहे। रक्तदाननियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ 18 वर्षीय शौर्य के साथ ही सोनी गुप्ता व आशीष कुमार वर्मा ने अपने जीवन में प्रथम बार रक्तदान कर किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया ट्रेडर्स के प्रोपराईटर सुरेंद्र भारुका, अर्पित, अनुष्का, शशि चंद्रा, संजीव मादान, अनिल जैन, शौर्य, सोनी गुप्ता के साथ ही ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभम जैश, काउंसलर रवींद्र कुमार, एल0 टी0, अभय कुमार, दिनेश केशरी, राजू व बी०सी०टी०वी० वैन चालक उमेश चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग अनपरा के निदेशक अर्पित भारुक ने किया।
