गोरखपुर, 17 अगस्त 2026। भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज 17 अगस्त 2026 को भारतीय मजदूर संघ, गोरखपुर जिला इकाई द्वारा श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं मांगों को लेकर “मांग दिवस” के रूप में अभूतपूर्व प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रमिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, महावीर सिंटेक्स मिल श्रमिक संघ, बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन,संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन कर्मचारी संघ, को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी संघ, बैंक ऑफ महाराष्ट्र वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, भारतीय जीवन बीमा निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ सहित अन्य संबद्ध संगठनों के कायकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव रंजन त्रिपाठी जी ने कहा कि श्रमिकों की जायज एवं न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। यदि सरकार एवं संबंधित विभागों द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय नहीं लिया गया, तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज करने के लिए बाध्य होगा।
विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों श्री बैजनाथ चौबे जी, श्री संजय शाही जी, श्री कामेश्वर दुबे जी, श्री अशोक पांडेय जी,श्री वीरेंद्र विक्रम सिंह जी, श्री प्रेम नारायण गौड़ जी, श्री डी.के. राय जी एवं श्री विजय सिंह जी ने अपने संबोधन में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न विभागीय एवं ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने श्रमिक हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने एवं “मांग दिवस” के माध्यम से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त किया।

महावीर सिंटेक्स मिल श्रमिक संघ के महामंत्री श्री विजय सिंह जी ने मिल में कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित अन्याय एवं शोषण से संबंधित समस्याओं को विस्तार से रखा तथा मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
भारतीय मजदूर संघ, गोरखपुर के जिला मंत्री श्री आदित्य प्रकाश कौशिक जी ने ज्ञापन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रमुखता से शामिल किए गए विभिन्न मुद्दों एवं श्रमिकों की मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन मांगों का समाधान श्रमिकों के सम्मानजनक जीवन एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी संबद्ध संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी, गोरखपुर के प्रतिनिधि एवं उप श्रम आयुक्त, गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा तथा अनुरोध किया कि ज्ञापन में उल्लिखित श्रमिक हितों से संबंधित मांगों एवं समस्याओं को उचित माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष श्री बजरंगी दूबे जी ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री राधे कृष्ण तिवारी, श्री बैकुंठ नाथ गुप्ता, श्री भागवत श्रीवास्तव, श्री योगेश पटेल, श्री लक्ष्मी कांत शुक्ला, श्री अनूप पटवा, श्री कृष्ण कांत मिश्रा, श्री अजीत शाही, श्री प्रभाकर राय, श्री रमेश सिंह, श्री घनश्याम जी, श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, श्री उमेश मौर्य, श्री ओम प्रकाश आर्य, श्री जय प्रकाश शाही , श्री हरेंद्र सिंह एवं श्री धनंजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
— भारतीय मजदूर संघ, गोरखपुर जिला इकाई
