अटल आवासीय विद्यालय, सोनभद्र में लगा प्रीवेंटिव, टीबी उन्मूलन और आरोग्य शक्ति कैंप

सोनभद्र। आकांक्षी जनपद सोनभद्र के गुरमुरा क्षेत्र स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शुक्रवार, 19 सितंबर को कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, पिपरी के सौजन्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में 40 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के बीमित व्यक्तियों के लिए प्रीवेंटिव प्रोमोटिव कैंप, टी.बी. उन्मूलन कैंप तथा महिलाओं के लिए आरोग्य शक्ति कैंप लगाया गया।

शिविर में आए 59 लाभार्थियों के वजन, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई, साथ ही बीएमआई का आकलन किया गया। जांच के बाद सभी को प्रीवेंटिव एवं प्रोमोटिव औषधियां वितरित की गईं।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के निरंतर राष्ट्र-सेवा कार्यकाल के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन विभाग की श्रमिक हितकारी योजनाओं तथा ईएसआई की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट शैलेन्द्र शुक्ला एवं मनीष कुमार का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!