रेणुकूट, सोनभद्र। St. A.B.R. Public School, रेणुकूट में शुक्रवार को ऑनलाइन सतर्कता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व Central Bank of India की टीम ने किया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री संतोष कुमार, सहायक प्रबंधक सुश्री प्रानशी, कस्टमर सर्विस एसोसिएट श्री अजय कुमार जैसवाल एवं सुरक्षा गार्ड श्री गोपाल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सहायक प्रबंधक सुश्री प्रानशी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर सचेत किया। उन्होंने बताया कि कैसे फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, लॉटरी के मैसेज, OTP और PIN मांगकर ठग लोगों को शिकार बनाते हैं।
उन्होंने कहा, “अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN या पासवर्ड कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन गेमिंग के दौरान भी सतर्क रहें।”
शाखा प्रबंधक श्री संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और बैंक की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
यह कार्यक्रम विद्यालय के चेयरमैन श्री आशीष सिंह, मैनेजर श्री मुकेश सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री आकाश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती गायत्री पांडे, श्रीमती चिंता कुशवाहा, निहालिका, श्री अभिषेक कुमार साह, श्री विनय सचान, श्री रोहित यादव, श्री ओम प्रकाश तिवारी, निहालिका सिंह, श्री प्रकाश सिंह, अपूर्वा सिंह एवं श्री अनिमेष का विशेष सहयोग रहा।
