हिण्डाल्को रेणुकूट को मिला जल सरंक्षण के क्षेत्र में रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड
-
By Admin
Published - 25 April 2025 16 views
रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा नगर एवं आसपास के इलाकों में जल संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने को लेकर रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हिण्डाल्को को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया जहां पुरस्कार प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के तौर पर वाइस एडमिरल गुरचरन सिंह (कमांडेंट एनडीए, पुणे) मौजूद रहे।
गौरतलब है कि, जल संरक्षण आज के युग में सबसे ज्वलंत विषयों में से एक है। लगातार भूजल का अत्यधिक दोहन, दिन-प्रतिदिन घटता जल स्तर, मानसून में अनियमितता, शहरीकरण, पर्याप्त जलप्रबंधन का अभाव ऐसे अनेक कारक हैं, जो जल संरक्षण को अत्यधिक महत्वपूर्ण विषय बनाता है।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए तथा प्रकृति एवं क्षेत्र के प्रति अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हिण्डाल्को संस्थान ने जल सरंक्षण के क्षेत्र में कई दशक पहले से ही कार्य करना शुरू कर दिया था।
हिण्डाल्को द्वारा सी.एस.आर. अंतर्गत दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी ब्लॉक के कई गांवों में जल संरक्षण हेतु चेक निर्माण, बॉवली निर्माण, तालाब गहरीकरण, तालाब में रिटेनिंग वॉल जैसे संरचनाओं का निर्माण कराकर जल सरंक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रतिवर्ष हिण्डाल्को के समुदायिक विकास के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों में जल संरक्षण की परियोजनाओं को प्रमुख स्थान है। जल प्रबंधन के इन कार्यों से क्षेत्र में न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि किसानों को खेती के लिए वर्ष भर पानी की भी उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड जीतने पर हिण्डाल्को संस्थान के मुखिया श्री समीर नायक एवं क्लस्टर एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए रेणुकूट सीएसआर टीम को बधाई दी।
वहीं श्री समीर नायक ने कहा कि हिण्डाल्को, समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। जल सरंक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य निश्चित ही आदित्य बिड़ला समूह के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होता है।
श्री जसबीर सिंह ने कहा कि हिण्डाल्को हमेशा ही इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देता रहा है एवं रोटरी सी.एस.आर. अवार्ड में हिण्डाल्को को सम्मान मिलना संस्थान के प्रतिबद्धता का परिचायक है।
सम्बंधित खबरें
-
*सराफा व्यापारी को बंधक बनाकर पीटा, दरोगा की दबंगई आई सामने*प्रयागराज : जनपद में नवाबगंज थाना क्षेत्
-
नगर के राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज पर हुआ सम्मान समारोह सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को हाई स्कूल
-
रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट का हाईस्कूल व इ
-
रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट द्वारा नगर एवं आसपास के इलाकों में जल संरक्षण के क्षेत्र में व
-
प्रोफेसर राहुल सिंह (अध्यक्ष) उत्तर प्रदेश वाणिज्य परिषदबाबतपुर (वाराणसी) : नोटबंदी के बाद मोदी सरका