आशीष मिश्रा बने मनोनीत सभासद, क्षेत्र में खुशी की लहर


रेणुकूट (सोनभद्र)। क्षेत्र में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9(1)(घ) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल द्वारा आशीष मिश्रा को मनोनीत सभासद नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
जैसे ही यह खबर आमजन तक पहुँची, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बन गया। जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने खुशी का इजहार किया।
आशीष मिश्रा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वे सदैव क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहते आए हैं। उनकी इस नियुक्ति को जनता ने उनके समर्पण, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया है।
समर्थकों का कहना है कि उनके सभासद बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
इस अवसर पर आशीष मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता जनार्दन एवं शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!