रेणुकूट व पिपरी नगर पंचायत में 6 सदस्य मनोनीत

आयुष श्रीवास्तव / अनुज अग्रवाल/ गरिमा मिश्रा

रेणुकूट (सोनभद्र)। जनपद के नगर पंचायत क्षेत्रों में राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। रेणुकूट नगर पंचायत में आशीष मिश्रा, माया गुप्ता, और प्रभाकर गिरी को तथा पिपरी नगर पंचायत में प्रदीप सिंह “रानू”, कृष्णकुमार गोंड़ और प्रमोद जायसवाल, को राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य मनोनीत किया गया है।

इन लोगों के मनोनयन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और नगर के लोगों में हर्ष का वातावरण बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि नए मनोनीत सदस्य नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि नगर पंचायतों में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और समाजसेवा से जुड़े लोगों को मनोनीत सदस्य बनाया गया है, जिससे स्थानीय निकायों में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। रेणुकूट नगर पंचायत में मनोनीत हुए आशीष मिश्रा और प्रभाकर गिरी लंबे समय से सामाजिक व जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

वहीं पिपरी नगर पंचायत में प्रदीप सिंह ह्यरानूह्न और प्रमोद जायसवाल को मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है। नगर के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने कहा कि इन सदस्यों के मनोनयन से नगर पंचायतों की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी। लोगों ने राज्यपाल के इस निर्णय का स्वागत करते हुए नवमनोनीत सदस्यों को बधाई दी है।

नवमनोनीत सदस्यों ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!