सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन की जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी समागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण के सुचारु क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा पी०एन०जी० पाईप लाईन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एन०ओ०सी० को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर शीघ्र एन०ओ०सी० प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । जिलाधिकारी ने इण्डियन ऑयल, अडानी गैस प्रा० लि० के मैनेजर से जिस क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक क्षेत्र में पी०एन०जी० कनेक्शन नहीं है उन्हें चिन्हित करने एवं वहाँ पर लोंगो को जागरुक करते हुये पी०एन०जी० नेटवर्क के विस्तार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जो पी०एन०जी० कनेक्शन रेडी-टू-मूव हैं किन्तु अभी सक्रिय नहीं है, उनमें पी०एन०जी० सप्लाई चालू करना सुनिश्चित करने के लिए कहा है । उन्होंने जिन घरों एवं प्रतिष्ठानों में पी०एन०जी० कनेक्शन के साथ-साथ एल०पी०जी० कनेक्शन भी है, उनके एल०पी०जी० कनेक्शन को समर्पित कराने की कार्यवाही करने का निर्देश संबंधित को दिये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!