दिघार्यु सीनियर सिटिजन की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

रेणुकूट (सोनभद्र) । अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रेणुकूट के हिंडालको कैम्पस में स्थित अतिथि रेस्टोरेंट के प्रांगण में दीघायुं सीनियर सिटिजन की मासिक बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।

oplus_2097152

बैठक की अध्यक्षता पिपरी राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राज नारायण मिश्र ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीघार्यु की बैठक प्रत्येक माह की 10 तारीख को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससेसंगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके।

oplus_134217731

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाजहित, संगठन को मजबूती एवं वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्ष राजनारायण मिश्र ने सुझाव दिया कि सदस्यों के विचारों को लिखित रूप में संकलित कर एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन किया जाए, ताकि इन विचारों का व्यापक स्तर पर प्रसार हो सके।

स्वास्थ्य संबंधी चर्चा में साधु सिंह ने स्वच्छता एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। वहीं प्रो. बब्बन सिंह ने जीवन को सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए 40 सूत्रीय उपाय प्रस्तुत किए, जिसे सदस्यों ने सराहा।

Oplus_19005440

संगठन के अध्यक्ष / संस्थापक अभय भार्गव ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता और सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने राज किशोर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संयोजक अवधेश शुक्ला सहित राज नारायण मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, कैलाश चौधरी, शिवलाल यादव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, रमेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, शंकर सोनी, चुन्नी, रामचंद्र सोनी, कपिलदेव समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!